शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे मैजिक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय ट्रक के भाग गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी 26 वर्षीय हरपाल वर्मा सामान ढोने वाली मैजिक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार शाम पांच बजे वह छोटा हाथी में वाटर कूलर रुहेलखंड अस्पताल से लादकर शाहजहांपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही मैजिक नगरिया मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे मैजिक चालक हरपाल घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मय ट्रक के भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां रामकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। 16 वर्षीय बहन सावित्री, 12 वर्षीय दिव्यांग भाई महिपाल के भी आंसू नहीं थम रहे थे। दो बहन ईशा और आरती की शादी हो गई है। उन्हें भाई के मरने की सूचना दे दी गई है। गांव की महिलाएं मृतक की मां और बहन को चुप कराने की कोशिश कर रहीं थी लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।